पीएम-गृह मंत्री के साथ 7 सीएम होंगे शामिल, पटना में सजेगा एनडीए कुनबा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ की तैयारियां शुरू हो गई है. तारीख और चीफ गेस्ट की लिस्ट भी पूरी कर ली गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल के साथ-साथ कई प्रदेशों के उप-मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे. साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे.

No comments