Breaking News

भवन निर्माण मजदूर यूनियन अध्यक्ष की पिटाई


श्रीगंगानगर में भवन निर्माण मजदूर यूनियन के अध्यक्ष लखविन्द्र सिंह को पीट दिया गया। इस घटना को लेकर जवाहरनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट के शिकार लखविन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी पुरानी आबादी ने रिपोर्ट में बताया कि वह 1 नवम्बर को मजदूर ओमप्रकाश द्वारा दिए गए एक आवेदन पर कार्यवाही के लिए रिद्धि-सिद्धि-7 स्थित एक नवनिर्माणाधीन भवन पर मजदूरी का हिसाब करवाने आया था। 
वहां भवन मालिक मनिन्द्र सिंह सरां द्वारा तय मजदूरी राशि नहीं देने पर विवाद हो गया।


No comments