इंदिरा वाटिका के बाहर लगे खोखे से हजारों रुपयों का सामान चोरी
श्रीगंगानगर में इंदिरा वाटिका के बाहर सिगरेट निर्माता कम्पनी द्वारा लगाये गये खोखे से हजारों रुपए का सामान चोरी हो गया। बड़ी संख्या में सिगरेट के पैकेट चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर जवाहरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। जानकारी के अनुसार खोखा संचालक रामजी बुधवार सुबह अपने खोखे पर पहुंचे, तो ताले टूटे हुए थे। गेट खुला हुआ था। खोखे से हजारों रुपए सिगरेट के पैकेट, खाद्य पदार्थ, गुटखा पैकेट व गल्ले में रखे खुले रुपए गायब थे। पुलिस ने इस घटना का मुकदमा दर्ज होने से इंकार किया है।

No comments