Breaking News

दिल्ली पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की

दिल्ली पुलिस ने लाल किला के पास हुए विस्फोट के सिलसिले में मंगलवार को गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है। 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोतवाली थाने में गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

No comments