Breaking News

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद दूसरे दिन भी बॉर्डरों पर चेकिंग, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट है। गुरुग्राम समेत एनसीआर में आने वाले जिलों में सिक्योरिटी बढ़ाई गई। सोमवार को रातभर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई। इसके बाद आज भी चेकिंग जारी है। 
पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों को कहा गया है कि जिले से बाहर जाने से पहले परमिशन जरूर लें। दिल्ली से सटे झज्जर, गुरुग्राम और सोनीपत जिले के बॉर्डर पर गाडिय़ों को चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

No comments