Breaking News

साइबर ठगी-हवाला लेनदेन गिरोह को दबोचा


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस ने अबोहर मार्ग पर दो गडिय़ों में सवार साइबर ठग-हलावा लेनदेन गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये तीनों युवकों के कब्जा से लाखों रुपए की नगदी, कई किलो चांदी, दो लग्जरी गाडिय़ा, बैंकों से संबंधित दस्तावेज व अन्य कागजात बरामद किये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई नरेश कुमार की टीम ने पुलिस लाइन के पीछे अबोहर मार्ग पर दो क्रेटा गाड़ी में सवार चन्द्र कुमार बंसल पुत्र तुलसीराम बंसल निवासी रिद्धी-सिद्धी आंगन, कालिया मार्ग पर स्थित पालिका बाग कॉलोनी निवासी संदीप चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान व कालिया मार्ग पर स्थित डायमंड सीटी निवासी दीपक पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जा से 21 लाख 10 हजार रुपए की नगदी, 21 किलो 514 ग्राम चांदी, दो क्रेटा गाड़ी, एक गाड़ी से 90 चैकबुक, 13 पासबुक, 64 एटीएम कार्ड, 44 ल्यूज सक्रिय सिम कार्ड, अनेक लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, जनआधार कार्ड, 12 रबर स्टैंप, 23 बिलबुक, रजिस्ट्रेशन बुक, एक लैपटॉप, फर्जी कम्पनियों के जीएसटी नम्बर, मुहरें, अन्य दस्तावेज व साइबर फ्रॉड से संबंधित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

1 comment:

  1. Eh sab bhot vade thag ney ehna de utey vi bhot bande ne jina da eh kam krde ne ek da naam Piyush Gupta hai jo ganganagar da niwasi h te duja ayush mittal h jo abohar da niwasi hai ehna da kam dubai vich vi hai te chandigarh te thailand vich vi ehna de kol khud fi gaming di brancha ne jina de rahi eh loka nu jhansa de ke frod krde ne loka de account da galt galt istemal krde ne ehna te sakht karwahi kiti jawe ehna de kol fo number da paisa bhot aa

    ReplyDelete