Breaking News

राजस्थान पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान का नाम बदला

राजस्थान पुलिस ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की है। आईजी स्तर से संचालित 'लाइन ड्राइव सड़क सुरक्षा अभियानÓ का नाम बदलकर अब 'नवीन लेन ड्राइविंग सड़क सुरक्षा अभियानÓ कर दिया गया है। यह नामकरण कोटपूतली जिले के पुलिस जवान नवीन कुमार की स्मृति में किया गया है।
इस अभियान का नेतृत्व आईजी स्तर से किया जा रहा है। कोटपूतली जिला एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने नवीन कुमार के शौर्य और समर्पण को नमन करते हुए अभियान का नाम 'नवीन लेन ड्राइविंगÓ रखने का निर्णय लिया। 

No comments