Breaking News

एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र आज बुधवार अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. पिछले 3-4 दिन से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. धरम पाजी अब अस्पताल से घर आ गए हैं. धर्मेंद्र को एंबुलेंस से घर ले गए. उनके बेटे बॉबी देओल एंबुलेंस के पीछे-पीछे गाड़ी से चल रहे थे. उनके डिस्चार्ज होने के बाद अस्पताल ने बैरिकेडिंग हटा दी गई है.

No comments