Breaking News

दुआ के बदले ठगी! दो फकीर तीन लाख के गहने ले उड़े

झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा में अकेली महिला रोज की तरह काम में लगी थी, तभी दरवाजे पर दस्तक हुई। बाहर दो फकीर खड़े थे-हरे वस्त्र, हाथ में लाठी, और होंठों पर दुआओं की मीठी आवाज।
उन्होंने भिक्षा नहीं मांगी, बल्कि कहा कि आज उनका 'खास दिन' है, जिसके घर में दुआ करेंगे, उसका जीवन खुशियों से भर जाएगा। आशीर्वाद पाने की इच्छा में महिला ने उन्हें अंदर बुला लिया। कुछ तंत्र-मंत्र, कुछ चालाक बातें, और फिर 'सौभाग्य बढ़ाने' के नाम पर गहने अलग रखने की बात। चुटकी बजते ही गहने उनके हाथ में थे और अगले ही पल दोनों फकीर नहींज् ठग थे, जो तीन लाख के जेवर लेकर हवा हो चुके थे। 

No comments