Breaking News

दिल्ली-एनसीआर रीजन में छाया कोहरा - हवा की गुणवत्ता बहुत खराब वाली श्रेणी में पहुंची

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर से गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। विशेष रूप से सुबह करीब 7:40 बजे इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर कोहरे की एक पतली परत जम गई, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगभग 350 के आसपास रहा, जो बहुत खराब हालात को दिखाता है। जहरीली हवा के कारण अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है।

No comments