Breaking News

जयपुर में आज सवेरे छाया हल्का कोहरा, सूरज की रोशनी हुई मंद

जयपुर में आज सवेरे मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शहर के बाहरी इलाकों में आज सवेरे हल्का कोहरा नजर आया। इससे असर से सूर्य की रोशनी मंद नजर आई। इससे सर्दी का जोर बढ़ा है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज पूर्वी संभाग, ढूंढाड अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों, शेखावाटी अंचल और सरहदी जिलों में आज रात के तापमान में और गिरावट हुई। इससे रात में सर्दी का जोर बढ़ा है। 
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से प्रदेश में सर्दी का जोर बढ़ेगा। तापमान में गिरावट से लोगों को तेज सर्दी महसूस होगी।

No comments