सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन बच्चे पहनेंगे स्थानीय ड्रेस
राजस्थान के शिक्षा विभाग एक नई शुरुआत करने जा रहा है. अब स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छात्र और टीचर स्थानीय वेशभूषा पहनकर आएंगे. मंत्री मदन दिलावर ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और विभाग को इसे लागू करने के निर्देश भी दे दिए हैं. लक्ष्य साफ है बच्चों को अपनी संस्कृति से जोडऩा और राज्य की परंपराओं को स्कूल तक ले जाना.
केंद्र के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने हाल में राजस्थान सरकार को एक पत्र भेजकर सुझाव दिया था कि सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों में सप्ताह में एक दिन स्थानीय परिधान को बढ़ावा दिया जाए. इसमें यह भी साफ किया गया कि गहने या आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी.

No comments