प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग - मशीनरी और कपड़े के थान जलकर राख
भरतपुर के औद्योगिक तृतीय चरण में स्थित एक प्रिंटिंग प्रोसेस फैक्ट्री में सोमवार देर शाम भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें कपड़े के भारी मात्रा में थान, मशीनें और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री धुएं से भर गई और आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रखी मुख्य प्रिंटिंग मशीन आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा तैयार माल और कच्चे कपड़े के करीब 40 से अधिक थान जलकर राख में तब्दील हो गए।

No comments