ट्रक व वॉल्वो बस में टक्कर, बस ने पीछे से ट्रक में टक्कर दी
अलवर से निकल रहे दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर पिनान कट के निकट आज मंगलवार सुबह करीब 6 बजे वॉल्वो बस ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक खलासी और बस कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं बस में 36 सवारी थी। जिसमें से 20 घायल हुए हैं। कुछ घायल पिनान अस्पताल में भर्ती हुए और कुछ अलवर जिला अस्पताल आए हैं। कुछ अपने हिसाब से दूसरी जगह चले गए। ट्रक खलासी हारुन निवासी कोटपूतली की मौत हो गई है। बस दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थी। वहीं ट्रक का टायर पैंक्चर होने के कारण खलासी टायर बदलने में लगा था। तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी।

No comments