Breaking News

गिरफ्तार श्रीगंगानगर के युवकों से कड़ी पूछताछ


अबोहर के मोबाइल दुकानदार व्यापारी तरूणजीत सिंह के फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार श्रीगंगानगर के दोनों युवकों साहिल वधवा व मुकंद मूंदड़ा रिमांड पर हैं। अबोहर सिटी टू थाना पुलिस दोनों आरोपियों से गैंगस्टर्स के साथ संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। इसी व्यापारी की श्रीगंगानगर में दुकान पर भी फिरौती की रकम के लिए धमकी दी गई थी। इस वारदात को लेकर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में दोनों आरोपियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। 
पंजाब पुलिस के अनुसार अबोहर के व्यापारी तरूणजीत सिंह से रंगदारी वसूली की धमकी देने पर सिटी थाना टू में मुकदमा संख्या 114 दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में गुरजीत सिंह उर्फ जीता मैंटल के दो साथी मुकंद मुंदड़ा पुत्र पवन कुमार मूंदड़ा निवासी विनोबा बस्ती श्रीगंगानगर व साहिल वधवा पुत्र अशोक वधवा निवासी अंबिका सिटी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार करके 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

No comments