जयपुर शहर के रेजिडेंशियल इलाके में पहुंचा लेपडर्:बछड़े का शिकार किया
जयपुर शहर के रेजिडेंशियल इलाके में एक बार फिर लेपर्ड घुस आया। विद्याधर नगर के सेक्टर-10 में लेपर्ड ने एक बछड़े का शिकार भी किया है। वन विभाग की टीम ने पगमार्क के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लोगों में डर का माहौल है। 6 दिन पहले 20 नवंबर को भी लेपर्ड का सिविल लाइंस इलाके में मूवमेंट हुआ था।
मंत्री के बंगले, फिर एक स्कूल में घुस गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे ट्रेंकुलाइज किया जा सका था। विद्याधर नगर क्षेत्र में पहले भी लेपर्ड कई बार आ चुका है। जून में लेपर्ड विद्याधर नगर के सेक्टर 8 इलाके के घरों की छत पर पहुंच गया था।

No comments