Breaking News

16 किलोमीटर पैदल चले, पहुंचे गांव-ढाणी तक

राजस्थान में 2002 की वोटर लिस्ट के रिविजन का काम तेजी से हो रहा है। खासतौर पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गणना फॉर्मों को डिजिटल रूप देने का कार्य जोरों पर है। 
मिली जानकारी के अनुसार अब तक राज्य ने 4 करोड़ 37 लाख से ज्यादा फॉर्मों को ईसीआई-नेट पर अपलोड कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिर्फ 9 दिन बाकी रहते हुए 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बड़ी बात यह है कि राजस्थान ने इस उपलब्धि के साथ पहले स्थान पर हासिल कर लिया है। 
सिरोही के दोनों बूथ पिंडवाड़ा आबू विधानसभा क्षेत्र में अरावली पहाडिय़ों पर स्थित शेरगांव पहुंचने के लिए बीएलओ रोज 16 किलोमीटर पैदल चलते थे। वहीं उतरज में भी 6 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था।

No comments