जमीनी विवाद के चलते 8 से 10 महिलाओं हमला
कोटा ग्रामीण के दीगोद थाना क्षेत्र के पारलिया गांव में जमीन विवाद के चलते महिलाओं से मारपीट करने का मामला सामने आया है। खेत पर काम कर रहीं 8 से 10 महिलाओं पर अचानक 15 से 20 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य महिलाओं और दो से तीन बच्चियों को भी चोटें आई हैं।

No comments