Breaking News

जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस आज से 16 ट्रिप आंशिक रद्द रहेगी

चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे निर्माण कार्य और पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में तकनीकी कार्य के कारण जोधपुर से जुड़ी दो ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस और साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।
त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 17 से 24 नवम्बर और 3 से 10 दिसम्बर तक कुल 16 ट्रिप चूरू से हिसार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

No comments