Breaking News

नोएडा में साइबर ठगी, बिना ओटीपी मांगे उड़ा लिए 29 लाख रुपये

साइबर ठगी का नया मामला दिल्ली-हृष्टक्र के शहर नोएडा से सामने आया है. साइबर ठगों ने बड़ी ही चालाकी से विक्टिम को पाइप लाइन गैस सर्विस प्रोवाइडर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड  बनकर कॉल किया और 29 लाख रुपये ठग लिए. विक्टिम रिटायर्ड कर्नल हैं और उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच सेक्टर-36 में कंप्लेंट दर्ज कराई है. 
शिकायत के मुताबिक, साइबर ठगी 7 नवम्बर 2025 की रात 9 बजे से 10:15 बजे के बीच हुई. उनके बैंक अकाउंट से चोरी छिपे 29 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन ट्रांजैक्शन के बारे में उनको पता नहीं चला है. 

No comments