अब पशुओं का पेट भरकर कमाएंगे मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अब एक और नए सेक्टर में एंट्री की तैयारी कर रही है। इसकी सब्सिडियरी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स भारत के तेजी से बढ़ते पालतू पशु आहार बाजार में एंट्री करने के लिए तैयार है। ये अपने प्रोडक्ट्स को नेस्ले, मार्स, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इमामी जैसी प्रमुख कंपनियों की तुलना में आधी कीमतों पर पेश कर सकती है।

No comments