Breaking News

धर्मध्वजा पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


श्रीगंगानगर में रामलला की पावन धरा अयोध्या में आयोजित होने वाले धर्मध्वजारोहण के उपलक्ष में मंगलवार सुबह सुखाडिय़ा सर्किल के नजदीक स्थित श्री गौशाला प्रांगण से प्रभु श्रीराम संस्था की ओर से  धर्मध्वजा पदयात्रा निकाली गई। 
इस धर्मध्वजा पदयात्रा में महिलाएं पीले परिधानों में कलश सिरोधार्य  कर शामिल रही। संयोजक ताराचन्द छींपा ने बताया कि इस धर्मध्वजा पदयात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया। 
यह धर्मध्वजा पदयात्रा प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए एल ब्लॉक श्री हनुमान मंदिर में पहुंचकर विसर्जित हुई।

No comments