गोदाम से 500 थैले गेहूं बीज चोरी
पीलीबंगा कस्बे में स्थित कुबेर हाईब्रिड सीड्स फर्म के गोदाम से अज्ञात चोर करीब 500 थैले गेहूं बीज चोरी करके ले गये। पुलिस ने फर्म मैनेजर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दयाराम गोस्वामी ने रिपोर्ट दी कि उनकी फर्म का गोदाम एमटीजी नहर रोही, चक 27 एसटीजी में बना हुआ है। गोदाम चारों तरफ ऊंची चारदीवारी से घिरा है तथा बीच में बीज के थैलों का स्टॉक रखा हुआ था। 22 व 23 नवंबर की रात में अज्ञात चोर दीवार फांदकर गोदाम में घुसे और वहां रखे 500 थैले गेहूं बीज एक अज्ञात वाहन में भरकर ले गए।

No comments