Breaking News

उदयपुर में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप

उदयपुर में आज शुक्रवार सुबह गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. शहर के हिरण मगरी क्षेत्र में भंगार के गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि आसपास भीड़ जमा हो गई. सड़क के एक किनारे लोगों का जमावड़ा और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां खड़ी दिखीं. यह हादसा सेक्टर  9 वीआईपी कॉलोनी के पास हुआ. यहां प्रिंटर्स दुकान के गोदाम में कबाड़ का सामान रखा था, जिसमें आग लग गई. इस हादसे की सूचना के बाद निगम की 5 दमकल मौके पर पहुंचीं. मौके पर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है.

No comments