Breaking News

जयपुर में 3 पुलिसवाले सस्पेंड तो जोधपुर के 7 थानों में बदले गए थानेदार

राजस्थान पुलिस प्रशासन में आज शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए। जहां राजधानी जयपुर में सट्टा प्रकरण में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, वहीं जोधपुर ग्रामीण में सात थानों के थाना अधिकारियों समेत कुल 17 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दोनों जिलों में जारी आदेशों के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज है।
जोधपुर ग्रामीण के एसएसपी नारायण टोगस ने गुरुवार देर शाम एक आदेश जारी कर कुल 17 पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों पर नियुक्त किया है। इनमें 14 सीआई और 3 एसआई शामिल हैं। एक एसआई को थानाधिकारी के पद से हटाकर सामान्य पोस्टिंग दी गई है, जबकि अन्य रेंज से आए दो निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No comments