खतरनाक ड्राइविंग करने वाले 200 से ज्यादा वाहन चालकों को नोटिस जारी
जयपुर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आरटीओ प्रथम कार्यालय की ओर से 200 से ज्यादा वाहन चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें वे ड्राइवर शामिल हैं जिन्होंने शराब पीकर या खतरनाक तरीके से वाहन चलाया था। इन सभी मामलों में ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की थी।
आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इन ड्राइवरों पर मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की धारा 184 और 185 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इन ड्राइवरों पर मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की धारा 184 और 185 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

No comments