दूसरी बार चाय नहीं दी तो बंदी पर किया हमला
अजमेर की सेंट्रल जेल में 20 साल की सजा काट रहे बंदी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। एक बंदी ने दूसरी बार चाय नहीं देने पर आवेश में आकर गरम चाय बंदी के आंख पर फेंकी और स्टील के मग से आंख पर जानलेवा हमला कर दिया।
जिससे बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। बंदी का अस्पताल में जेल प्रशासन की ओर से उपचार करवाया गया। बंदी की शिकायत पर जेल प्रशासन की ओर से सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments