Breaking News

राजस्थान बोर्ड का 10वीं-12वीं की परीक्षा-फीस को लेकर बड़ा फैसला, अब सभी स्टूडेंट्स को देने होंगे 850 रुपए

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की फीस बढ़ा दी है। अब सभी स्टूडेंट्स को 850 रुपए फीस देनी होगी। पहले रेगुलर स्टूडेंट से 600 रुपए और प्राइवेट स्टूडेंट से 650 रुपए लिए जाते थे। प्रायोगिक परीक्षा  का शुल्क भी दोगुना कर दिया गया है। अब प्रति विषय 200 रुपए शुल्क लगेगा। बढ़ी हुई फीस अगले सत्र 2026-27 से लागू होगी।
बोर्ड ने फीस बढ़ाने के लिए राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। इसे मंजूर कर लिया गया है। 

No comments