वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ भेज रहे चालान, राजस्थान में 8 दिनों में 1 लाख से ज्यादा वाहनों पर हुई कार्रवाई
राजस्थान में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद अब ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने नियम तोडऩे वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पिछले आठ दिनों में करीब एक लाख से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की है।
सबसे ज्यादा कार्रवाई राजधानी में हुई है जहां ट्रैफिक पुलिस अब सीधे वाहन चालकों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर चालान भेज रही है। साथ ही तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। पुलिस ने महज 8 दिनों में राजधानी में यातायात नियमों को तोडऩे वाले 26,360 वाहन चालकों के चालान किए हैं।

No comments