Breaking News

रिश्तेदारी में हुई मृत्यु पर गया परिवार, घर में चोरी

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में सुने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।
केशव नगर पानी की टंकी के पास रहने वाले तुषार पुत्र लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में मृत्यु होने पर गांधीधाम गया हुआ था। परिवार जब वापस घर पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

No comments