Breaking News

जैसलमेर में अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड: चना-सरसों और जीरे की फसलों को होगा फायदा

जैसलमेर जिले में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान और तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के पारे में एक-एक डिग्री की कमी के बाद सर्दी का असर महसूस होने लगा है। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय हवा में ठंडक बढ़ गई है, जबकि दिन में हल्की धूप राहत देती नजर आई।
 तापमान में गिरावट के साथ ही किसानों ने चना, सरसों और जीरे की बुवाई तेज कर दी है। खेतों में इन फसलों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आने वाले दिनों में रात के पारे में और गिरावट होने की संभावना है।

No comments