पीएमश्री विद्यालयों के व्यय की जाने वाली राशि बिलों पर की चर्चा
श्रीगंगानगर में पीएम श्री वार्षिक कार्य योजना एवं बजट-2025-26 में अनुमोदित बजट की समस्त गतिविधि एवं एसएनए स्पर्श पोर्टल संबंधी वीसी बैठक बुधवार को जिला कलक्ट्रेक्ट के वीसी कक्ष में हुई।
राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने बताया कि पीएमश्री वार्षिक कार्य योजना एवं बजट-2025-26 में अनुमोदित बजट के अनुसार समस्त गतिविधियोंं की लिमिट रिलीज एसएनए स्पास के माध्यम से जिलों एवं जिलों से विद्यालयों को कर दी गई है। इस राशि को व्यय किया जाना है।
बैठक में एसएनए स्पर्श के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीएमश्री विद्यालयों द्वारा व्यय किए जाने वाले बिलों को प्रबंध पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
No comments