Breaking News

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली ट्रांसफर, प्रशासनिक हलकों में हलचल

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली तबादला कर दिया गया है। उन्हें केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने यह नियुक्ति दी है। सुधांश पंत के दिल्ली ट्रांसफर से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सोमवार को ही सीओएस बैठक के दौरान अफसरों से कहा था कि अपना आचरण सुधारिए। जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है, आप सब भौचक्के रह जाएंगे, लोग कहेंगे क्या सभी ऐसे ही होते है। 

No comments