Breaking News

हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा की सुरक्षा बढ़ाई

हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन एकता पदयात्राÓ ने आज 11 नवंबर चौथे दिन में प्रवेश कर लिया है। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए ब्लास्ट के बाद धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा में पहले हरियाणा पुलिस की 3 कंपनियां लगी हुई थीं। हादसे के बाद 2 अतिरिक्त कंपनियां सुरक्षा में लगाई गई हैं। पुलिस के सुरक्षा घेरे में धीरेंद्र शास्त्री चल रहे हैं।

No comments