रूस में लापता छात्र अजीत चौधरी का शव पहुंचा भारत
राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कफनवाड़ा गांव के 22 वर्षीय छात्र अजीत चौधरी का शव रूस के उफा से लंबी प्रक्रिया के बाद भारत पहुंच गया. दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर परिजनों ने शव को भावुक होकर रिसीव किया. अजीत बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे, और उनकी मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है.

No comments