Breaking News

हिमाचल के 27 शहरों का पारा 10 से नीचे

हिमाचल प्रदेश में शिमला में गर्मी और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। ऊंचे क्षेत्रों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ चल रही है। इससे, निचले इलाकों में सुबह-शाम और रात के वक्त का तापमान कम हो रहा है। प्रदेश के 27 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।
वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 2.6 डिग्री के साथ 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि प्रदेश के सबसे गर्म शहर ऊना का रात का तापमान 7.5 डिग्री, सोलन का 4.0 डिग्री, सुंदरनगर का 5, भुंतर 3.9, मनाली 3.7, कांगड़ा 8.0, मंडी 6.8, बिलासपुर का 8.5 डिग्री और हमीरपुर का 6.5 डिग्री तक गिर चुका है।

No comments