बीएड कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित
श्रीगंगानगर में महर्षि दयानंद बीएड कॉलेज में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट-1 एवं 2 तथा एंटी रोमियो स्कवायड द्वारा जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी सुखदेव सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर जागरूकता और राज्य सरकार द्वारा संचालित आधुनिक पुलिस सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रभरी ने कहाकि सभी बेटियाँ कल की शिक्षिकाएँ हैं, और भविष्य का समाज आपकी शिक्षाओं से ही दिशा पाएगा। शिक्षा हमें दिशा देती है, और सुरक्षा हमें गति देती है।

No comments