Breaking News

इंदिरा गांधी का प्रधानमंत्री काल देश का सुनहरा युग : मगलानी


देश की पूर्व प्रधानमंत्री और 'आयरन लेडी' के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आज श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। 
जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा की और केंद्र की भाजपा सरकार पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री काल को देश का 'सुनहरा युगÓ माना जाता है। उन्होंने राष्ट्रहित में अपने प्राणों तक का बलिदान कर दिया। 

No comments