विक्रम भट्ट ने फर्जी वेंडरों के खाते में ली रकम:गिरफ्तार को-प्रोड्यूसर का खुलासा
फिल्म बनाने के नाम पर उदयपुर के बड़े डॉक्टर से 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनके साथी फर्जी वेंडरों के खातों में पीडि़त से ऑनलाइन पेमेंट लेते थे।
ये पेमेंट फर्जी वेंडरों के खाते से विक्रम भट्ट की पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर करवाया जाता था। पुलिस की मानें तो विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप विश्वनाथ त्रिभुवन ने यह जानकारी दी है। दोनों आरोपी 18 से 23 नवंबर तक पुलिस की रिमांड पर हैं। इनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

No comments