अयोध्या में अतिथियों के लिए व्यापक भोजन की व्यवस्था
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह को सफल व भव्य बनाने के लिए तैयारियां पूरे चरम पर हैं। अतिथियों के सत्कार से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों तक, प्रत्येक व्यवस्था को अत्यंत सूक्ष्मता से संचालित किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से आमंत्रित आगंतुकों के लिए सात स्थानों पर आठ भोजनालय स्थापित किए गए हैं, जहां लाखों पानी की बोतलों सहित संपूर्ण सेवाओं की व्यवस्था की गई है। इन भोजनालयों में जलपान के उपरांत अतिथियों को गोल्फ कोर्स होते हुए कार्यक्रम स्थल भेजा जाएगा। सीता रसोई के संचालक एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि सीता रसोई के अलावा देशभर में अन्न सेवा करने वाले भक्त संगठन भी भोजनालयों में सहयोग दे रहे हैं।

No comments