1 लाख मोबाइल नंबर्स को किया बैन
भारत की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ने स्पैम कॉल और फ्रॉड मैसेज भेजने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ने बताया कि पिछले एक साल में उसने 21 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर डिस्कनेक्ट किए हैं और करीब एक लाख ऐसे संस्थानों/एंटिटी को ब्लैकलिस्ट किया है जो लगातार स्पैम और धोखाधड़ी वाले मैसेज भेज रहे थे. यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि फ्रॉड और स्पैम कॉल की संख्या तेजी से बढ़ रही थी और आम लोगों खासकर बुजुर्गों और डिजिटल रूप से कम समझ रखने वालों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा था.

No comments