खाटूश्याम आज रात से बंद होंगे दर्शन
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बताया है कि आने वाले दिनों में मंदिर करीब 19 घंटे तक भक्तों के लिए बंद रहेगा। कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान के अनुसार, यह व्यवस्था हर अमावस्या पर होने वाली विशेष तिलक श्रृंगार परंपरा के कारण की जा रही है। अमावस्या के मौके पर खाटूधाम में बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार उतारा जाता है। इसके बाद कुछ समय तक वे अपने मूल स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। इसके उपरांत पुन: नया श्रृंगार किया जाता है। यह पूरा धार्मिक क्रम लगभग 8 से 12 घंटे में पूरा होता है।

No comments