Breaking News

शीतलहर से बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

राजस्थान में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है, जिससे रात के पारे में गिरावट हो रही है। धीरे-धीरे ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम केन्द्र ने भी 15 नवंबर तक सीकर-झुंझुनूं में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि कई जिलों में अब ठंड का असर तेज हो जाएगा। हालांकि मौसम शुष्क और आसमान साफ़ ही रहेगा। साथ ही 2 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए शीतलहर की संभावना भी जताई है। जिसमें झुंझुनूं और सीकर जिला शामिल है। ऐसे में राजस्थान के लगभग सभी जिलों में अब रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।

No comments