स्कूली ऑटो-वैन चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल - बच्चों की पढ़ाई पर असर, अभिभावक परेशान
उदयपुर में स्कूली वाहन और ऑटो की हड़ताल का शहर में खासा असर नजर आ रहा है। हड़ताल के चलते अभिभावक अपने बच्चों को खुद के वाहन से छोड़ते दिखे, तो कई बच्चों ने वाहन नहीं होने के चलते स्कूल अवकाश रखा। हड़ताल कितने दिन जारी रहेगी यह कहना मुश्किल है, लेकिन स्कूल वैन और ऑटो की इस हड़ताल से बच्चों की पढ़ाई पर असर जरूर पड़ेगा।
बता दें कि कुछ दिनों से शहर में स्कूली बच्चों के ऑटो और वैन चालकों पर की जा रही चालानी कार्रवाई से वाहन चालकों में नाराजगी है। इसके चलते बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई।
बता दें कि कुछ दिनों से शहर में स्कूली बच्चों के ऑटो और वैन चालकों पर की जा रही चालानी कार्रवाई से वाहन चालकों में नाराजगी है। इसके चलते बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई।

No comments