Breaking News

मेरे पिता धर्मेंद्र अभी जिंदा है, बेटी ईशा देओल ने दी जानकारी

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर को बेटी ईशा देओल ने अफवाह बताया है. उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर है. ईशा देओल ने लिखा, मेरे पिताजी की हालत स्थिर है, और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का ध्यान का रखा जाए. पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. 
मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर चली तो कई नेताओं ने श्रद्धांजलि तक दे डाली. इसी बीच धर्मेंंद्र की बेटी ईशा देओल ने पिता के निधन की खबर का खंडन करते हुए अफवाह बताया.    

No comments