Breaking News

अंता उपचुनाव: फस्र्ट टाइम वोटर्स में उत्साह, साकली के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। फस्र्ट टाइम वोटर में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
अंता में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बीजेपी से मोरपाल सुमन और कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया हैं। निर्दलीय नरेश मीणा के कारण त्रिकोणीय मुकाबला है। अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपने गांव तिसाया पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना की।
अंता विधानसभा उपचुनाव में 736 मतदाता वाले साकली गांव से चुनाव बहिष्कार की खबर सामने आ रही है। यहां लोगों ने उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया है। लोगों को समझाने के लिए प्रशासन की एक टीम साकली गांव पहुंची हुई है। 

No comments