Breaking News

पदमपुर में नशा तस्करों की बस्ती साफ


श्रीगंगानगर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार सुबह 6 बजे जिले के पदमपुर कस्बे की छजगरिया बस्ती में एक दर्जन से अधिक घरों पर कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही से जिले भर के नशा तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस को लगातार छजगरिया बस्ती में नशा बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आज सुबह इस कार्यवाही को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार श्रीकरणपुर के वृत्ताधिकारी संजीव चौहान पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में थानाधिकारी रामेश्वर बिश्नोई एवं नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी देवेन्द्र कौशिक की देखरेख में पुलिस कार्यवाही की जा रही है।

No comments