राजस्थान में खांसी सिरप के साइड इफेक्ट्स पर बड़ा एक्शन - स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू
भरतपुर और सीकर में नि:शुल्क दवा योजना के तहत वितरित की गई खांसी की सिरप के साइड इफेक्ट्स शिकायत के मामले में राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने दवा के वितरण और उपयोग पर रोक लगा दी है. आरएमएससीएल ने सिरप सप्लाई और क्वालिटी को लेकर दवा के वितरण और उपयोग सहित अन्य पक्षों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है और दवा का सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी ड्रग टेस्टिंग लैब में भेजा गया है.दवा की लैब रिपोर्ट और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एक्शन तय किया जाएगा.

No comments