Breaking News

राजस्थान में आज से बदल गया स्कूलों का समय


 राजस्थान के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है। सर्दी शुरू होने से ठीक पहले एक अक्टूबर को समय बदल जाता है। हालांकि पिछले तीन साल से समय परिवर्तन का आदेश बदलता रहा है लेकिन इस बार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने समय में परिवर्तन नहीं किया। इसे शिविरा पंचांग के अनुसार रखते हुए एक अक्टूबर से समय बदल दिया है।
शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार एक अक्टूबर से एकल पारी स्कूल का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दो पारी वाले स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12:30 और 12:30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। 

No comments