राजस्थान में फिर चमकेगा 10वीं शताब्दी में बना दुर्ग
10वीं शताब्दी में बना जालोर का स्वर्णगिरी दुर्ग अब फिर से जगमग होगा। करीब 1200 फीट ऊंचाई तक टूरिस्ट जा सके, इसके लिए पहाड़ को सड़क बनेगी। 4.91 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार भी शुरू कर दिया गया है। अगले एक से दो साल के भीतर दुर्ग का मूल रूप से जगमग होने की संभावना है।
तत्कालीन कलेक्टर निशान्त जैन ने स्वर्णगिरी दुर्ग को निखारने के लिए एक मुहिम छेड़ी थी। इसके तहत मुख्यमंत्री बजट घोषणा गोडवाड़ सर्किट के तहत जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए 5.65 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी।

No comments